उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस,राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

देहरादून : आज पूरा देश 73 वां गड्तंत्र दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी अमृत महोत्सव को बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया है।  प्रदेश में भी आज बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में  सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने भव्य मार्च निकाला है। 

हरिद्वार में राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई

आज धर्मनगरी हरिद्वार के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई और संविधान की शपथ भी ली गई। जनपद के सभी थाना व शाखाओं में कोविड के नियमों का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। और राष्ट्रगान भी गाया गया।

औली में फहराया गया तिरंगा-

औली में बर्फ के बीच जवानों ने गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह से मनाया। जोशीमठ पर्वतारोहण स्कीइंग आईटीबीपी औली के द्वारा 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उपमहानिरीक्षक यशपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली।

155 फीट ऊंचा तिरंगा नहीं फहराया गया

हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में 155 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाना था जो कि नहीं फहराया गया। वहीं ज्योलीकोट एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में ध्वजारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *