श्रीलंका में आपातकाल लागू,संसद तक पहुंचे प्रदर्शनकारी 

कोलम्बो : श्रीलंका का संकट बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते आज आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों ने प्रदर्शन को और धार दी है। यहां के राष्ट्रपति भवन पर जनता ने कब्जा कर लिया है। खबर ये भी है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे आज सुबह कोलंबो से मालदीव भाग निकले हैं। वायुसेना के विशेष विमान से वह अपनी पत्नी व दो अंगरक्षकों के साथ मुल्क से भाग खड़े हुए हैं। आज गोतबाया को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की खबर थी। राष्ट्रपति के देश छोड़ने की खबरों से प्रदर्शनकारी और ज़्यादा आक्रोशित हो गए हैं और  हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद व प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री आवास की दीवार पर चढ़ गए हैं। उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं। 

आपातकाल लागू-
जबसे राजपक्षे के देश छोड़कर भागने की खबर लोगो को मिली है तबसे प्रदर्शनकारी संसद और पीएम कार्यालय तक पहुंए गए हैं। बड़ी संख्या में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। एक बार फिर से यहाँ आपातकाल लागू कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *