दुबई : आखिरकार टीम इंडिया ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान को हांसिल कर ही लिया , इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट की जबरदस्त जीत को पाकर अब इंडियन टीम आईसीसी की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच चुकी है। भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए। पाकिस्तान को चौथे नंबर पर ला दिया है। भारत के पास 108 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 106 रेटिंग है। इंग्लैंड के विपक्ष में खेले गए इस वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले भारत के पास 105 रेटिंग प्वाइंट थे और टीम इंडिया पाकिस्तान के बाद चौथे स्थान पर थी, लेकिन द ओवल में 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारत को तीन अंकों का फायदा हुआ और अब उसके पास 108 अंक हो चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम 126 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले और इंग्लैंड की टीम 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।
ICC ODI: आईसीसी वनडे में भारत ने पाया तीसरा स्थान,पाकिस्तान को पछाड़ा

