स्कूल फीस नहीं भर पाया पिता तो बेटियों समेत देदी जान,जानिए पूरा मामला 

गोरखपुर :  यूपी गोरखपुर जिले से बड़ी वारदात सामने आई है जिसके मद्देनज़र जिले के शाहपुर इलाके में गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा में पिता और दो बेटियों ने दुपट्टे के सहारे फंदा बंधा और खुद को फांसी से लटका लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर एसपी सिटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बच्चियों की फीस पांच महीने से जमा नहीं थीं और  शाहपुर इलाके के गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के दो बेटे हैं। दोनों अलग बगल के मकान में निवास करते हैं। ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र सिवान के रहने वाले हैं। घोसीपुरवा में तीस साल से मकान बनाया हुआ है और साथ ही ओम प्रकाश के बड़े बेटे जितेंद्र श्रीवास्तव (45) अपनी दो बेटियों और पिता के साथ रह रहे थे। जितेंद्र श्रीवास्तव घर में ही सिलाई का काम करते थे। गांव से आते समय मैरवा स्टेशन पर 1999 में ट्रेन से गोरखपुर आते समय एक पैर कट गया था। कृत्रिम पैर के सहारे घर में ही सिलाई का काम करते थे जबकि उनकी पत्नी सिम्मी की दो साल पहले कैंसर से मृत्यु हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *