19 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ के कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। 15 नवंबर यानी आज मंगलवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में छुट्टी घोषित हुई है। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक 17 लाख 34 हजार 561 तीर्थयात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को धाम में पूजा-अर्चना के बाद पहले विधि-विधान से गणेश मंदिर के दरवाज़े बंद किए जानेगे जिसके बाद ही केदारेश्वर और लक्ष्मी मंदिर के कपाट बंद होंगे। 

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में बदरीनाथ की शीतकालीन पूजाएं होंगी। प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया है कि जनभावना व आस्था को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्थानीय श्रद्धालु भी कपाट बंद होने के दौरान बद्रीनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *