अखिलेश के साथ जीत का प्रमाणपत्र लेने पहुंची डिम्पल यादव

मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू है। चुनाव परिणाम के रुझान आने लगे और परिणाम की घोषणा देर शाम तक होने की आशंका है। रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता है और अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल पाई है। इस सीट पर हुए 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। डिंपल यादव करीब 288461 वोट से जीत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव और डिंपल मंडी परिसर में प्रमाणपत्र लेने गए खूब धूम धाम से उनका स्वागत हुआ अभी जीत का आंकड़ा बदलने की उम्मीद हैं। 

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 538259
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 286568

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *