अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने भेजा समन,इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्ली: शराब नीति घोटाले में सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मुश्किलों भी बढ़ती हुई नज़र आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है और 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।
गौरतलब है कि शराब घोटाले के इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद है। उनसे सीबीआई और ईडी लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं, अब दिल्ली के मुख्यमंत्री से भी इस मामले में सीबीआई पूछताछ करेगी। इसलिए मुख्यमंत्री को सीबीआई द्वारा समन भेजा गया है। शराब घोटाले पर सीएम को पूछताछ के लिए बुलाने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह इस मामले पर शाम को पत्रकारवार्ता करेंगे। साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही है , और इस अत्याचार का अंत जरूर होगा।