आज सप्ताह के दूसरे दिन भी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार अच्छी बढत पर खुला है। इस दौरान सेंसेक्स 130 प्वाइंट ऊपर गया तो वहीँ निफ्टी 18350 के लेवल के आसपास कारोबार करता दिखा। इतना ही नहीं बल्कि अपोलो टायर्स के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त जबकि यूफ्लेक्स के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट आई है। अमेरिकी बाजार में बीते दिन सोमवार आई गिरावट के लिए मोटे तौर पर फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर की टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
वालर ने कहा है कि सेंट्रल बैंक को अभी भी दर वृद्धि पर रोक लगाने से पहले कुछ दूरी बनानी होगी और साथ ही अक्टूबर में महंगाई दरों में आई कमी से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। डाऊ जोंस 211.16 अंकों की गिरावट के साथ 33,536.70 अंकों पर बंद हुआ। यह 0.63 अंक टूटा। वहीं एसएंडपी 500 13.68 अंकों (0.89) अंकों की गिरावट के साथ 3,957.25 अंकों पर किया गया। सिंगापुर स्थित एसजीएक्स निफ्टी फ्यूचर्स जो निफ्टी 50 का एक प्रारंभिक संकेतक है 18,431.5 पर सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार कर रहा है।

