खेल मंत्री और पहलवानों के बीच बैठक,आखिर भूषण ने क्यों रद्द की प्रेसवार्ता ?

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करने के लिए प्रेस वार्ता का एलान किया था लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी पहलवान खेल मंत्री के आवास पर पहुंचे उन्होंने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया। भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा, “हम औपचारिक रूप से इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। डब्ल्यूएफआई की वार्षिक आम बैठक में 22 जनवरी को मीडिया से रूबरू होंगे। हमने खेल मंत्रालय को अपना आधिकारिक बयान दे दिया है।”

खबरों की मानें तो ये भी सुनने में आया था कि भारतीय कुश्ती संघ प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है। जबकि इस बात की पुष्टि किसी ने भी अभी तक नहीं की है। 

खेल मंत्री से होगी बैठक –पहलवान आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फिर मिलेंगे। गुरुवार को भी देर रात खेल मंत्री और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच बात हुई थी, लेकिन खिलाड़ी उससे खुश नहीं हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *