आज से खुल गया गौलापुल,भारी बाढ़ में बह गई थी रोड

एनएचएआई ने शुक्रवार को गोला पुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इसकी सूचना डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताई है। उधर, चुनावी वर्ष होने के कारण भाजपाई श्रेय लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। बीते दिन को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट सहित भाजपा का पूरा काफिला पल का शुभारंभ कराने के लिए पहुंचा।आज सुबह अजय भट्ट ने गौलापुल में यातायात को शुरू किया है। उन्होंने पिछले दिनों गौलापुल का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मौके पर गौलापुल में यातायात 6 नवंबर तक अनिवार्य रूप से चालू करने के निर्देश दिए थे। 
इस मौके पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जनौटी, राकेश नैनवाल, प्रकाश गजरौला, लक्ष्मण सिंह खाती, मुकेश बेलवाल समेत अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *