भोपाल : भाजपा पर जाति के नाम पर वोट की मांग करने के आरोप पर सफाई पेश करते हुए भगवा दल के नेता पी मुरलीधर राव ने आज (सोमवार) को कहा कि भाजपा किसी एक जाति को कभी सपोर्ट या नहीं मानती बल्कि भाजपा हर जाति और वर्ग के व्यक्तियों की पार्टी है। मुरलीधर राव ने ये भी कहा कि ‘ब्राह्मण और बनिया मेरी दो जेबों में है… जब ब्राह्मण कार्यकर्ता होते हैं तो इसे ब्राह्मणों की पार्टी कहा जाता है। जब बनिया कार्यकर्ता होते हैं तो इसे बनिया लोगों की पार्टी कहा जाता है… भाजपा सबके लिए रहेगी।’ मुरलीधर राव के इस बयान ने हड़कंप मचा दिया है।
कमलनाथ ने किया पलटवार
भाजपा नेता मुरलीधर के इस विवादित बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने जवाब में कहा है कि कमलनाथ ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता के नशे और अहंकार में डूबे हुए हैं। उन्होंने लिखा, जिस वर्ग के नेताओ ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभाई, उन वर्गों का यह कैसा सम्मान…? यह पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेतृत्व इसके लिए इन वर्गों से माफ़ी मांगनी चाहिए।
कमलनाथ ने ये भी कहा, ‘सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी जेब में हैं।’
बीजेपी ने कही बड़ी बात,’ब्राह्मण और बनिया हमारी दो जेबों में…

