हरिद्वार महाकुंभ के समय कोविड-19 संक्रमण की जांच मामलें में फर्जीवाडे़ के आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के पार्टनर शरद और मल्लिका पंत को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को आज राजधानी दिल्ली से गिरफ्त में लिया हैं।
दोनों को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने इस गिरफ्तारी पर बताया है कि दोनों आरोपियों को एसआईटी की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। शरद और मल्लिका पंत को हरिद्वार लाया गया है। एसआईटी की एक टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए थी। सूत्रों के मुताबिक़ ये भी पता चला है कि दोपहर तक दोनों को हरिद्वार पहुँचाया जाएगा। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत घोटाले में उनकी भूमिका से जुड़े सभी तथ्यों को सभी के समक्ष पेश करेंगें। क्या था घपला –कोरोना काल में आयोजित हुए कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जरूरी की गई थी। हरिद्वार की सीमाओं पर और कुंभ क्षेत्र में जगह-जगह कोरोना टेस्टिंग के लिए मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंतजाम किए गए थे। कुंभ में टेस्टिंग का ठेका लेने वाली मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज दिल्ली ने बड़े पैमाने पर फर्जी टेस्ट कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया था ,जिसकी जांच के बाद आज दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

