मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मई 9 को करेंगे नामांकन,कांग्रेस प्रत्याशी का आज भी नहीं हुआ ऐलान 

चम्पावत: गौरतलब है कि बीते दिन बुधवार को उत्तराखंड के चम्पावत से सीएम धामी के सामने कांग्रेस पार्टी अपना उमीदवार उतारने का आज ऐलान करने वाली थी जिसके चलते आज सीएम धामी नामांकन कब करेंगें ये खबर आई है दरअसल,मुख्यमंत्री धामी इन उपचुनावों के लिए आगामी नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट से भाजपा के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी भी हो गयीं हैं। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री भी की जानी शुरू है। 

इसके अलावा चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने कहा है कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *