मुंबई : वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए बीते दिन सीएम धामी मुंबई पहुंचे। आज सोमवार को निवेशकों के साथ उत्तराखंड में निवेश के लिए बैठक की गई और प्रदेश सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों में नये निवेश प्रस्ताव की इजाजत दी। अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू को हरी झंडी मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को एनएसई की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।राज्य में निवेश बढ़ाने के उदेश्य से राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां तैयार हुई है। उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक मौके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले।
आज मुंबई में सीएम धामी, अधिकारियों को किया आमंत्रित

