हड़कंप: लंदन से दिल्ली आए 5 यात्री कोरोना पॉजिटिव

लंदन से दिल्ली आए पांच यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से ब्रिटेन में कोरोना की नई किस्म तेज़ी से पांव पसार रही है।
कोरोना के इस नए अवतार को 70 प्रतिशत ज्यादा घातक बताया जा रहा है। ऐसे में भारत सहित दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात 266 भारतीय व क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन से नई दिल्ली पहुंची उड़ान में सवार यात्रियों की कोरोना जांच की गई थी। इनमें से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया।

अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन संक्रमितों में नए कोरोना वायरस (new coronavirus) की जांच की जा रही है।
उधर ब्रिटेन में मिले नए कोरोना वायरस के बाद भारत सरकार ने वहां से आने वाले विमानों पर 23 से 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *