हरिद्वार में बेरहमी से बुजुर्ग की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग  से गला रेतकर ह्त्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जांच पड़ताल की। केयरटेकर के साथ ही परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस और सीआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।  शिवलोक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय डॉ. अशोक चड्ढा ने कनखल श्मशान घाट के ठीक सामने बैरागी कैंप में डॉ. अशोक चड्ढा सेवाश्रम संस्था के नाम से आश्रम सरीखा भवन बनायाहै जहां वो सुबह यहां रोजाना आते थे और शाम को फिर चले जाते थे।  यहाँ केयरटेकर की तरह नरेंद्र कुमार कार्यरत है।

घटनाक्रम के मुताबिक़, बीते दिन सोमवार की दोपहर नरेंद्र रामदेव बाहर गया हुआ था। जब वह करीब सवा पांच बजे वापस संस्था कार्यालय पहुंचा तो दरवाजे खुले पड़े थे।आवाज लगाई और जब अंदर की तरफ बढ़ा तो अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। वह तुरंत भाग कर शिवलोक कॉलोनी पहुंचा। जहां उसने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। कनखल में रहने वाली उनकी बेटी दीप्ति भी आश्रम पहुंची ,परिजनों में कोहराम मच गया। मामला अभी तक लूटपाट का लग रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *