कोरोना के खौफ की दस्तक, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज

 नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा फिरसे ऊपर आता दिख रहा है जिससे लोगों में डर फिरसे पैदा होता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नज़र डाले तो,बीते 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज हुए हैं। यानी कोरोना के मरीजों में एक दिन में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज होगा।  एक दिन में इतने मरीज कई महीनों बाद निकले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अब देश में 28857 कोरोना के एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज बीते 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,24,715 पहुंच गई है। पांच जून को 4270, छह जून को 4518 और सात जून को 3741 मामले सामने आए। वहीं आज 5233 मामले दर्ज किए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *