देहरादून: उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की चेतवानी फिरसे जारी की गई है। आपको बतादें कि मौसम विभाग के अनुसार देहरादून के साथ साथ नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछारों के साथ ही भारी बारिश होने की सूचना दी गई है। इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट लगा दिया गया है। जहां तक राजधानी दून व आसपास के इलाकों का सवाल है तो जिले भर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो,राज्य के कई जिलों में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी पूरी बनीं हुई है।
आज इस ऑरेंज अलर्ट के बाद जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने शहर के नदी किनारे पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल को लोगों को पहले अलर्ट रहने को कहा है। प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को सावधानी बरतने को कहा।

