UP: आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या का मामला


लखनऊ : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेलिया है,उन्हें दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामलें में गिरफ्तार किया गया है। आपको बतादें कि दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में  एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। पीड़िता ने मुख्तार अंसारी की शह पर दुष्कर्म के आरोपी अतुल राय को बचाने के लिए षणयंत्र रचा गया है ये आरोप लगया था। 
सभी को पता है कि हाल ही में वाराणसी में अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर आत्मदाह करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के मामले में कल जांच समिति ने रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर और वाराणसी के एसएसपी रहे अमित पाठक के दोबारा बयान दर्ज किए थे।   मऊ के सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में न्यायालय के आदेश पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया था। महिला ने पूर्व अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने युवक के साथ आत्मदाह कर लिया था।   आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जांच टीम ने दस्तावेजों के जवाब में अपना बयान दर्ज कराना था जबकि अमित पाठक से कुछ बिंदुओं पर जांच समिति ने उनसे जवाब मांगें थे। इतना ही नहीं वाराणसी के भेलूपुर में पूर्व में जांच अधिकारी रहे सुधीर जायसवाल को भी बयान दर्ज कराने के लिए जांच समिति ने बृहस्पतिवार को बुलाया था, उन्होंने भी अपना बयान दर्ज करा दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *