प्रदेश सरकार ने जनता से मांगे किस लिए मांगे सुझाव, होंगे संवाद

देहरादून : नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए धामी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। बजट को जनभावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए सरकार ने बजट पर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। 10 जनवरी 2024 तक कोई भी व्यक्ति बजट पर अपने सुझाव वेबसाइट, ई-मेल, व्हाट्सएप के माध्यम से सरकार को भेजेंगे। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि, राज्य का बजट जनता का बजट माना जाएगा। बजट को जनता के सुझाव पर जनभावनाओं के अनुरूप तैयार किया गया। प्रदेश सरकार ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां शुरू की है।

प्रदेश का आम बजट बनाने में कुछ सुधार किए हैं।इसमें विभिन्न विभागों व सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत मानव संसाधन की सटीक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास हुआ है। पहली बार विभागाध्यक्ष के स्तर पर आईएफएमएस पोर्टल पर स्वीकृत व कार्यरत पदों का पूर्ण विवरण भरने के बाद ही बजट की मांग का प्रावधान किया है।  नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।जनता व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9520820683 पर सुझाव भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *