चैत्र नवरात्रि के आज बुधवार पहले दिन गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का एलान हुआ है जिसके तहत श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। 21 तारीख को मां गंगा की भोग मूर्ति गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेगी। इस बार में यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से की जा रही है। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड तैयार करेगी।
खबर ये भी है कि अब श्रद्धालु घर बैठे गंगोत्री धाम की आरती देख पाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रसाद योजना के तहत मंदिर में उच्च स्तर के कैमरे लगाने जा रहा है जिससे चार धाम यात्रा के दौरान हर दिन उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
लगेंगे कैमरे –
धामों में पर्यटन विभाग उच्च स्तर के कैमरे भी लगाने जा रहा है जिससे धामों में होने वाली आरती व अन्य धार्मिक अनुष्ठान श्द्धाको भक्त सीधा देख पाएंगे।

