जोशीमठ : आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी कांग्रेस देवेंद्र यादव ने आज भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन करने पहुंचे। 20 को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।
बीते दिन गुरुवार को 1479 तीर्थयात्रियों ने बद्रीविशाल के दर्शन का सौभ्य प्राप्त किया। अभी तक 185848 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।
कल बीते दिन गुरुवार को भगवान बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा करने के बाद शीतकाल में वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो गया था। जिसके बाद वेद उपनिषदों को सम्मानपूर्वक मंदिर संरक्षण में रखा गया। जिसके बाद शुक्रवार को मां लक्ष्मी का आह्वान किया गया कढ़ाई भोग भी आयोजित हुआ।

