देहरादून : बीते दिनों उत्तराखंड में मौसम काफी खराब रहा है रहा। वहीं बारिश के चलते केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया था। जहां रास्ते में भूस्खलन भी हुआ। इससे पहले सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4953 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना हुए। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी है कि पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू है, लेकिन बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्री रोके गए और दोपहर को बारिश रुकने पर यात्रीयो को रवाना किया गया है। सोनप्रयाग में श्रद्धालु कम हो गए हैं। केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि दस दिनों से यात्रियों की संख्या कम हुई है।
केदारनाथ यात्रा हुई शुरू, श्रद्धालुओं की संख्या घटी

