अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव पर 17 लाख दीपों से अयोध्या जगमगा रहा है । इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंच चुके है। अयोध्या में आयोजित किये जा रहे दीपोत्सव का भव्य स्वरूप देखने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भगवान श्रीराम की जन्मभूमि की पूजा अर्चना की ,उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में उमड़े संतों-महात्माओं को नमन करने के साथ ही दीपोत्सव को नई ऊर्जा देते हुए उसका संचालन करना शुरू कर दिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी रामभक्तों को पुन: बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली कुछ ऐसे समय पर आई है जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या का चहुमुखी विकास हुआ है ,और बहुत ही जल्द भव्य राम-मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और राम लला उसमे विराजमान होंगे। योगी ने यह भी कहा कि अब से पहले हमेशा अयोध्या और अयोध्यावासियों की अनदेखी हुई है। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। पीएम बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं. अयोध्या में पीएम मोदी का स्वागत है। और आज अयोध्या दीपोत्सव मना रहा है। आज यहां 17 लाख दिए जलाए गए है। जिसके लिए हज़ारों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने सरयू नदी के तट पर आरती भी की ।

