नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल से चौंकाने वाली ख़बर आ रही है। अभी थोड़ी देर पहले जेल से गैंगवॉर की घटना की जानकारी सामने आई है। इस गैंगवॉर में लॉरेंश बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे इस गैंगवॉर की घटना को अंजाम दिया गया। गैंगवॉर में कई अन्य कैदी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
गैंगवॉर के दौरान कुछ लोगों ने अचानक प्रिंस तेवतिया पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रिंस पर कई बार चाकुओं से वार किया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को जब इस गैंगवॉर की सूचना मिली तो उन्होंने जेल में जाकर देखा। जहां पर प्रिंस घायल पड़ा था और उसके साथ अन्य लोग भी घायल पड़े थे। पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को तुरंत ही दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित कर दिया। और अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
तिहाड़ जेल में गैंगवार,गैंगस्टर की मौत

