New delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है जहां आज शताब्दी वर्ष के समापन के दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए है। सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय में जगह जगह सिक्युरिटी टाइट है। समारोह से संबंधित पोस्टर्स से दीवरे भरी हुई हैं, ख़ास ये रहा कि मेट्रो से यात्रा कर पीएम डीयू पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान बढ़ रही है, विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। देश का युवा कुछ नया करना चाहता है। देश में स्टार्टअप की संख्या अब लाख के पार है। बड़ी कंपनियों ने भारत में निवेश के लिए हामी भर चुकी हैं।

