देहरादून : गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदेश के अंकित कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात की और मीटिंग के दौरान मंत्री जोशी ने एथलीट अंकित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मान से नवाज़ा। उन्होंने अंकित को पदक जीतने पर बधाई दीं। यह रेस 29 मिनट 51 सेकेंड में पूरी की थी। अंकित मूल रूप से पैठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं।
एथलीट अंकित कुमार को मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

