भू-धसाव से 25 हज़ार से ज्यादा लोग प्रभावित,गृह मंत्री से मिले प्रदेश सीएम 

आज गुरूवार को प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली में जोशीमठ में भू धंसाव से बने हालातों पर विस्तृत जानकारी साझा की है। उनसे आपदा राहत के रूप में केंद्रीय सहायता मांगी है। शाह ने प्रभावितों की आवश्यक मदद का पूर्ण आश्वासन भी दिया है। 

मुख्यमंत्री ने बीते दिन बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाक़ात की और उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि जोशीमठ शहर बदरीनाथ का शीतकालीन निवास स्थान है। इसका सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्व है। यह शहर पुराने भू-स्खलन के मोटी परत के मलबे के ऊपर है। 

पुनर्निर्माण की जरुरत –
मुख्यमंत्री धामी ने गृह मंत्री शाह से कहा की विभिन्न केंद्रीय तकनीकी संस्थानों से विचार विमर्श के बाद प्रारंभिक रूप से बताया गया कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी। दो जनवरी की रात से भवनों में मोटी दरारें दिखीं। जेपी परियोजना के नीचे 500 एलपीएम की नई धारा फूटने की शिकायत भी सामने आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *