बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसके चलते पंच पूजाओं के तीसरे दिन बीते दिन बृहस्पतिवार को खडक पुस्तक की पूजा हुई और अब धाम में छह माह के लिए वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया और खडग पुस्तक गर्भगृह में रखी गईं। बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंद होंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया 14 नवंबर से पंच पूजाओं के साथ शुरू हुई। रावल स्त्री वेष धारण कर लक्ष्मी माता की प्रतिमा को भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रखेंगे।धाम की यात्रा अंतिम चरण में है जिससे यात्री बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 10 हजार से अधिक और बुधवार को भी करीब 10 हजार यात्री धाम पहुंचे हैं।
बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवम्बर को होंगे बंद,भोग का आयोजन

