पेपर लीक : ऐसी फुलप्रूफ प्लानिंग से पकड़ा गया बड़ा आरोपी

देहरादून : प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है पेपर लीक मामले में बड़ा आरोपी रुपेंद्र को एसटीएफ ने पकड़ लिया है जिसके लिए टीम ने बड़ा प्लान तैयार किया था उसी के तहत उसे धरदबोचा गया। आदरसल,रूपेंद्र का एसटीएफ को पता चला था कि वह लखनऊ में अपने नए फ्लैट के गृह प्रवेश की पूजा में पहुंचेगा एसटीएफ की टीम ने केशवनगर के इस फ्लैट के बाहर डेरा डाल दिया। जैसे ही रुपेंद्र पूजा से बाहर निकला एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पेपर लीक मामले में आरोपियों की कई बड़ी चेन का खुलासा हुआ था।  इनमें एक मुख्य चेन सादिक मूसा ने चलाई थी। एसटीएफ ने गैंगस्टर के मुकदमे में सादिक मूसा लीडर था। तभी से रुपेंद्र का नाम सामने आया और टीम इसकी तलाश में लगी हुई थी। तमाम प्रयासों के बाद भी वह एसटीएफ के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। उसके बारे में एसटीएफ लगातार जांच की और उन्हें जानकारी मिली कि उसने (रूपेंद्र) लखनऊ के केशवनगर में फ्लैट खरीदा है। बीते शनिवार को इसकी गृह प्रवेश की पूजा में रुपेंद्र आने वाला है। एसटीएफ के तीन लोग फ्लैट के बाहर खड़े हो गए। करीब तीन घंटे तक पूजा और अन्य कार्यक्रम चले। जैसे ही सब कुछ खत्म हुआ, एसटीएफ की टीम ने रुपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *