गढ़चिरौली पुलिस नें भारी मात्रा में विस्फ़ोटक ले जा रहे 4 नक्सलियों को किया गिरफ़्तार

गढ़चिरौली : महाराष्ट्र गढ़चिरौली रेंज की पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है,गढ़चिरौली पुलिस ने आज भारी मात्रा में विस्फ़ोटक तेलंगाना से छत्‍तीसगढ़ ले जा रहे 4 नक्‍सल समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी हथियार और गोला बारुद के साथ पुलिस कई नक्सलियों और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है.गढ़चिरौली पुलिस की तरफ़ से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने तेलंगाना से छत्तीसगढ़ ले जा रही बड़ी मात्रा में विस्फोटक और इसे ले जाने वाले नक्सली पकड़े हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से नक्सल विरोधी अभियान में चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने चार नक्सल समर्थकों को गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड में भी 15 लाख के इनामी नक्सली समेत 10 अन्य नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान 15 लाख के इनामी नक्सली बलराम उरांव को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों में नक्सली नेता रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता समेत तीन अन्य महिला नक्सली भी शामिल है। इनके पास से भी पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं.