गाजीपुर: यूपी में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा हटने का नाम नहीं ले रहा है। आज शनिवार को लखनऊ के डालीबाग स्थित उसकी आठ करोड़ की अवैध संपत्ति को गाजीपुर पुलिस ने कुर्क किया है। ये संपत्तियां माफिया की मां व बहन के नाम भी है। इसके पहले बसपा सांसद व मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी के अपार्टमेंट में ईडी ने छापेमारी कर कई सबूत भी इकठ्ठा किया है।
पुलिस के अनुसार, जिस ग्रैंडियर अपार्टमेंट में ईडी ने छापेमारी भी की है। वहां मुख्तार की पार्टी कौमी एकता दल का कार्यालय चल रहा था। इन लोगों ने कई प्लाट पर कब्जा किया था। मुख्तार अंसारी जेल में बंद है। उसके खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, अपहरण, वसूली, मछली से लेकर रेलवे और पीडब्ल्यूडी के ठेकों पर कब्जा करने सहित 49 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होने वाली है। डालीबाग में बटलरगंज बांध के पास उसकी मां राबिया खातून व बहन फहमीदा अंसारी के नाम दर्ज जमीन को कुर्क कर लिया गया है।

