रामनगर में आज से शुरू होने वाले जी-20 सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमान उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान पंतनगर एयरपोर्ट पर मेहमानों को कुमाऊंनी संस्कृति की झलक देखी गई। एयरपोर्ट पर छोलिया नृत्य और वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागतसत्कार हुआ साथ ही महिलाओं ने माथे पर टीका लगाकर और उत्तराखंडी टोपी पहनाकर उनका भव्य और हार्दिक स्वागत किया।मेहमानों के स्वागत में शहर को बेहद ख़ास तैयार किया गया है। वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े एनएच-87 का जीर्णोद्धार हुआ है। पंतनगर से इंदिरा चौक तक हाईवे बेहद साफ़ सुथरे बनाए गए हैं। हाईवे किनारे सिडकुल के पास कई पार्क तैयार हुए हैं।
इसमें फूल लगा दिए हैं। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कलक्ट्रेट के पास रेड लाइट के साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है। डीडी चौक व इंदिरा चौक पर भी जेब्रा क्राॅसिंग तैयार की गई है।यरपोर्ट भवन के अंदर जी-20 की पेंटिंग के साथ ही ऐपण की विभिन्न कलाकृतियों को दर्शाया है।

