हरिद्वार में कुट्टू के आटे से 100 लोग गंभीर अवस्था में,अस्पताल में इलाज जारी 

उत्तराखण्ड। धर्मनगरी हरिद्वार में पहले ही नवरात्र पर बुरी खबर मिली वो ये की कुट्टू का आटा खाने से करीब 100 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हरिद्वार के जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है। 

लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होना जिला प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पहले ही नवरात्र के दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी व पूड़ी खाने से करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। यह सभी लोग हरिद्वार के कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, और भूपतवाला के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। इस मामलो में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल चाल जाना। भर्ती मरीजों  खाद्य विभाग ने कुट्टू के आटे के सैंपल ले लिए हैं। सूचना मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस भी उन दुकानदारों से पूछताछ कर रही है जहां से कुट्टू का आटा खरीदा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *