देहरादून : चारधाम यात्रा में अनिवार्य पंजीकरण से स्थानीय लोगों को निजात मिल चुकी हैं ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला सुनाया है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन से वंचित नहीं किया जाएगा। सभी ने पंजीकरण किया हो या नहीं जिन होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में बुकिंग हो चुकी है, उन यात्रियों को दर्शन से नहीं रोका जाएगा। और वो ऑफलाइन पंजीकरण करा सकेंगे ,सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे। जिसके बाद सीएम धामी ने बैठक में ये निर्णय लिए।
आपको बतादें कि हाल में ही इस मांग को लेकर प्रदर्शन भी हुआ था जिसमें पंजीकरण निरस्त करने की मांग की गई थी।
चारधाम पंजीकरण पर बड़ी खबर,पढ़े ज़रूर !

