बहुत हुई लापरवाही,फिर मास्क हुआ अनिवार्य 

जम्मू : कोरोना के फिरसे बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अब से जम्मू में मास्क पहनना फिर से सख्तीपूर्वक अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर जम्मू जिला प्रशासन ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इससे पहले कोविड के वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पांच जिलों किश्तवाड़, रामबन, बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर में मास्क अनिवार्य हुआ था।

बीते दिन मंगलवार को जबरदस्त उछाल के साथ तीन माह बाद 333 संक्रमित मामले मिले। कोरोना के अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है।जम्मू सर्वाधिक 640 सक्रिय मामलों के साथ कोविड पाबंदियों की ओर बढ़ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *