पंजाब में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी,एक का एनकाउंटर 

अमृतसर : आज पंजाब में अमृतसर में चिचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ चल रही है। खबर है कि गैंगस्टरों का लिंक पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हैं। पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि गांव में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर आ चुप गए हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव को घेरा और ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गैंगस्टरों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू  जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस के जवानों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया गया है। पाकिस्तान सीमा के नजदीक अटारी के पास स्थित है। गैंगस्टर पुलिस पर एके-47 से फायरिंग कर रहे हैं। 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शरीक होने की एक गैंगस्टर को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया है। हत्यारोपी जगरूप रूपा और मन्नू कूसा गांव में छिपे थे। एंटी गैंगस्टर फोर्स को छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस ने सारे क्षेत्र को पूरी तरह घेरा गया जिसके बाद पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई।

गोलियों की आवाज से गांव गूंज उठा। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। अब तक लगभग 100 राउंड फायरिंग हो चुकी है। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि एक गैंगस्टर को पुलिस ने मार गिराया है। दूसरा अभी छिपा है। पुलिस ने ग्रामीणों को अपने घरों से बाहर न निकले की अपील की है। एक एसएचओ सुखबीर सिंह का कहना है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। आरोपी व्यक्तियों के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि वे गैंगस्टर हैं या आतंकवादी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *