उत्तराखंड में बिगत 24 घंटे में कुल 12 कोरोना संक्रमण के मामलें मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत की खबर नहीं हैं। इसके अलावा आज 16 कोरोना संकर्मित ठीक होकर वापस गए हैं। आपको बतादें कि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या भी गिरती दिख रही है जिसके चलते 317 मामलें है। दरअसल, शनिवार को प्रदेश में 321 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साँझा की गई जानकारी केमुताबिक़,रविवार को 9646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में चार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित निकला।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342749 हो गई है। इनमें से 329006 लोग ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कुल 12 नए कोरोना केस,एक भी मौत नहीं

