देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता हांसिल हुई है जिसके तहत कुछ समय पहले ही पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्त वमें ले लिया है। आपको बतादें कि पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में छुपे हुए इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह पूरी करवाई की है। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी सामने आई है। जिनके द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी गई थी।
चारों आरोपियों का विवरण-
1- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह (24 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर2- गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह (24 साल) निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर यूपी, 3-हाल निवासी संधू ढाबा बाजपुरशमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह (26 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर
4- अजमेर सिंह मंड उर्फ लाडी पुत्र स्व. गुरवेल सिंह (30 साल) निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर

