कुल्हाड़ी से काटकर हुई निर्मम हत्या,जानिए पूरा मामला 

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है यहां  बागवाला थाना क्षेत्र में एक किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है। किसान को बीच रास्ते में दस से  12 लोगों ने पहले घेर लिया उसके बाद उस अकेले व्यक्ति पर हमला किया और उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू करदी है।

इतना ही नहीं बल्कि बागवाला थाना क्षेत्र के अंदर आने वाला गांव कनिकपुर निवासी खड़ग सिंह की हत्या आज बुधवार  सुबह करदी गई।उसपर कुल्हाड़ी से वार हुए।  वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हैं।  खड़ग सिंह का खून से लथपथ शव देख चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

पुलिस ने आस पास पूछताछ भी की हैं,जिसमें  मृतक के पुत्र सुनील और रजत ने बताया कि दो दिन पहले गांव के एक पक्ष से मामूली बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया था। पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी थी। इसको लेकर सुबह के समय पिता खड़ग सिंह थाने की ओर जा रहे थे। रास्ते में विरोधी पक्ष के 10-12 लोगों ने उन्हें घेर लिया और कुल्हाड़ी प्रहार से हत्या कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *