उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते दिन बृहस्पतिवार को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए थे। चुने हुए 1856 अभ्यर्थियों के लिए अब आयोग शारीरिक दक्षता परीक्षा होगा। जिसका शेड्यूल अलग से आएगा। पिछले साल 21 अक्टूबर को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन आया था जिसके बाद इनके लिए नौ अप्रैल को परीक्षा कराई गई थी, जिसमें 1,42,973 अभ्यर्थि शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम बीते दिन बृहस्पतिवार को आया था।
श्रेणी- कटऑफ
जनरल- 66.3260
ओबीसी- 63.0097
एससी- 57.9077
एसटी- 59.1832
ईडब्ल्यूएस- 62.4995

