रुड़की में महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता,कपडे फाड़े

रुड़की में ऐसा वाक्य हुआ है जिसे सुनकर प्रशासन  का डर खत्म होता जा रहा है आपको ये एहसास होगा।  रुड़की में नो पार्किंग में खड़ी ई-रिक्शा हटवाने पर चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के जमकर अभद्रता करते हुए उसपर हाथ उठाया और उसकी वर्दी फाड़ दी। और जब महिला सिपाही फोन मिलाने को अपना फोन निकलने लगी तो उसका वायरलेस फोन भिओ चालक ने तोड़ दिया  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बीती मंगलवार शाम रोडवेज बस अड्डे पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थी जिसनें एक ई-रिक्शा नो पार्किंग जोन में खड़ी थी जिसका नंबर भी नहीं था सिपाही ने उसे चालक को वहां से हटने के लिए कहा तो वह नहीं माना। आरोप है कि दोबारा कहने पर रिक्शा चालक ने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उसने महिला कर्मी की वर्दी फाड़ दी और वायरलेस जमीन पर फेंक दिया।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक सलीम निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *