सरकार की तरफ से अपात्र राशन कार्डधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस घोषणा के बाद अपात्र लोग बड़ी संख्या में कार्ड जमा करने में लगे हुए हैं जिसके लिए वो अब जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए हैं। अब तक करीब तीन हजार लोग अपने कार्ड सरेंडर भी कर चुके हैं। कार्ड सरेंडर करने के लिए डीएसओ कार्यालय में जमावड़ा लगाए हुआ है।इसके अलावा सरकार की तरफ से अपात्र राशन कार्डधारकों को 31 मई तक अपने कार्ड सरेंडर करने को बोला गया है। पहले से निर्देश दिए गए हैं कि इसके बाद जांच में अपात्र पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। सरकार की इस घोषणा के बाद बड़ी संख्या में अपात्र लोग जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचकर कार्ड जमा करा रहे हैं। अब तक तीन हजार लोग कार्ड लाकर जमा कर चुके हैं।
राशन कार्ड होने लगे सरेंडर, सही-ग़लत की जांच होगी

