पाकिस्तान में हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,क्या हुआ ?

नई दिल्ली : इंडिगो एयरलाइन की दोहा के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। दरअसल फ्लाइट में एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते यह फैसला किया गया। इंडिगो एयरलाइन ने यह भी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ी और फ्लाइट को कराची में लैंडिंग करवाई गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़,इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 9E1736 दिल्ली से कतर की राजधानी दोहा जा रही  थी। यात्रा के दौरान एक यात्री ने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद  प्लेन के पायलट ने नजदीकी कराची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। एयरलाइन ने कहा कि संबंधी अथॉरिटीज से संपर्क कर अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *