दिल्ली विधायकों की हुई बल्ले-बल्ले,खबर पढ़ सभी खुश

नई दिल्ली : दिल्ली के विधायकों के  खुशखबरी है,क्यूंकि उनके वेतन-भत्ता बढ़ाने को लेकर राष्ट्रपति से इजाजत मिल गई है। इसके साथ ही अब दिल्ली के सभी विधायकों को उनकी सैलरी 66 प्रतिशत बढ़ोतरी दी गई है और अब दिल्ली के विधायक को 90,000 हजार तक सैलरी मिलेगी। पहले दिल्ली के विधायकों की सैलरी 54,000 रुपये दी जा रही थी।वेतन वृद्धि के इस मांग को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद विधि, न्याय व विधायी कार्य विभाग ने वेतन बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की है साथ ही अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को वेतन भत्ते समेत कुल 1.70 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे जबकि पहले इन्हें 72 हजार रुपये मिलते थे। दिल्ली विधानसभा में 4 जुलाई 2022 को प्रस्ताव पास किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *