दिल्ली में भाजपा का भारी प्रदर्शन,किस मंत्री की बर्खास्तगी मांग ?

नई दिल्ली: गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है जिसपर अब पत्नी पूनम जैन से पूछताछ की जा रही है। इसी बीच दिल्ली भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पार्टी से बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन हो रहा है।पुलिस ने सुरक्षा हेतु,  बाहर बैरिकेडिंग लगा दी है, लेकिन प्रदर्शनकारी इसे तोड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। आखिरकार वाटर कैनन के उपयोग से उन्हें रोक दिया गया। मालूम हो कि ईडी ने 57 वर्षीय जैन को 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *