यूपी पुलिस की पांच महिला सिपाहियों ने डीजी आफिस में एक अर्जी पत्र दिया है कि उन्हें लिंग परिवर्तन की इजाजत दी गई है। इनमें गोरखपुर में तैनात एक महिला सिपाही पत्र आया है। पुलिस महकमे में पहली बार इस तरह का मामला सामने आने के बाद अफसर भी परेशान हैं। अब इसका रास्ता खोजने में लगे हैं। खबर है कि हाईकोर्ट ने ऐसे ही एक प्रकरण में इसे संवैधानिक अधिकार बताया गया है। डीजी आफिस से इन महिला सिपाहियों के तैनाती वाले जिले के पुलिस कप्तानों को पत्र जारी कर काउंसिलिंग करने को कहा है।
पांच में से एक महिला सिपाही सोनम गोरखपुर में कार्यरत है। इसके अलावा गोंडा, सीतापुर में तैनात महिला सिपाहियों ने भी आवेदन दिया है। सोनम ने कहा कि डीजी आफिस में प्रार्थना दे चुकी हूँ। मेरा जेंडर डिस्फोरिया है। इसका सर्टिफिकेट भी आवेदन किया है। इस मामले में लखनऊ मुख्यालय से अभी कोई फैसला नही आया है।
दरअसल, अयोध्या की रहने वाली सोनम कहतीं हैं, यूपीपी में 2019 में उनकी नौकरी लगी थी। पहली तैनाकी गोरखपुर में ही हुई। गोरखपुर में एसएसपी, एडीजी फिर मुख्यालय तक जा चुकी हैं। सोनम के अनुसार, पढ़ाई के दौरान ही उनका हार्मोंस चेंज होने लगा था। अब मैं पुरूष बनना चाहती हूं।

