हृदय रोगों का खतरा वैश्विक स्तर पर बढ़ता दिख रहा है। दुनियाभर में मृत्यु का ये प्रमुख कारण बन गया है। हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्थितियों में अगर रोगी को सही इलाज न मिले तो परेशानियां बड़ जाती हैं। हृदय रोगों की गंभीर स्थिति में हार्ट ट्रांसप्लांट की जरुरत पड़ती है। ऐसे ही एक मामले में डॉक्टरों की टीम ने इंसान में जानवर का दिल लगाया है।
58 वर्षीय रोगी लॉरेंस फॉसेट में किए गए इस हार्ट ट्रांसप्लांटेशन को लेकर डॉक्टर्स की टीम काफी आशा बनाए हुए हैं। जानवर का दिल इंसानों में भी काम करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स की यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के विशेषज्ञों ने रोगी में आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर का हृदय बदला है। सर्जरी के बाद रोगी की स्थिति स्थिर बनी हुई है, फिलहाल उसमें किसी प्रकार की जटिलता नहीं है।

