अब भारी बारिश में डूबा ये शहर,एनडीआरएफ तैनात

नागपुर में शुक्रवार रात को भयंकर बारिश हुई। दरअसल, बीते दिन शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी लबालब बारिश है। हालात ये हैं कि लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तैनात की गई है। प्रशासन भी सक्रिय है। भारी बारिश से नागपुर की कई सड़कें दरिया बन गयीं हैं।

बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित जगह ले जाना पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक़, नागपुर हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे तक 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के नागपुर के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी का एलान हुआ है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि बारिश हो रही है, जिसके कारण अंबाझरी झील ओवरफ्लो हो रही है। निचला इलाका बहुत ज्यादा प्रभावित है। शहर के अन्य हिस्सों में भी कई जगह जलभराव की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *