आज से बैंको में बदले जाएंगे 2000 के नोट,लम्बी लाइन नहीं लगीं 

गौरतलब है कि अब देश में 2,000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया गया है हालांकि इस बार जनता को 2000 का नॉट बैंको में जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। आज से ये कवायद शुरू हो चुकी है। आज मंगलवार से बैंक शाखाओं में छोटी कतारें दिखाई दी। इस बार लोग भी इसे सामान्य ही ले रहे हैं। आरबीआई की तरफ से शुक्रवार को जारी गाइडलाइन के अनुसार आज से 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा दी जा रही है। 


एक व्यक्ति बिना कोई फॉर्म भरे या मांग पर्ची के एक बार में 20,000 रुपये यानी दो हजार के दस नोटों को बदल सकता है। नोट बदलने वाले व्यक्ति को अपने पहचान का प्रमाण भी प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। बैंक शाखाएं खुलने पर नोटों को बदलने के लिए काउंटरों पर कोई खास भीड़ नहीं देखी गई। नोटबंदी के समय की तुलना में बदले जाने वाले नोटों की मात्रा भी कम है। जमाराशियां मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वीकार की जा रही हैं।लोगों को 30 सितंबर तक ऐसे नोटों को खातों में जमा करने या बैंकों में बदलने का समय दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *